आंदोलन 392 वें दिन भी जारी रहा

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को जारी करने को लेकर राज्य में किया जा रहा अनूठा पौधा रोपण आंदोलन 392 वें दिन आंदोलन 392 वें दिन भी जारी रहा । महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत ।स्लोगन।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।। के तहत उनके नेतृत्व में पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। वहीं पूर्व में लगाए गए पौधों का संरक्षण किया गया। गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण नियमावली जारी न होने के कारण कई कर्मचारी संविदा में ही सेवानिवृत हो ग गए हैं ।उन्होंने आशा प्रकट की कि शीघ्र ही वार्ता के माध्यम से सरकार नियमावली जारी करते हुए कर्मचारियों का नियमितीकरण करेगी।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad