आंदोलन 387 वें दिन भी जारी रहा

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 387 वें दिन भी जारी रहा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।। के तहत आज उनके नेतृत्व में गुरना देवी मंदिर परिसर में पांचवी वाटिका बनाकर उसमें विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। उनके द्वारा अब तक धमौड हनुमान मंदिर से घाट तक राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क के किनारे बंजर भूमि में चार वाटिकाएं बनाई जा चुकी हैं ।और यह क्रम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पौधारोपण आंदोलन के तहत कुमाऊंव गढ़वाल मंडल में कई जगह पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पर्यटकों, जन्मदिन, सालगिरह, विवाह समारोह व शुभ कार्यों को पौधा रोपण आंदोलन से जोड़ते हुए पौधारोपण किया जा रहा है। उनके पौधारोपण आंदोलन को जन सहयोग भी मिल रहा है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad