आंदोलन 401वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन 401वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में अभियान के 401 वें दिन अस्कोट के मल्लिकार्जुन मन्दिर परिसर में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान हिनकोट बंटी पाल, ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण करना हम सभी का परम कर्तव्य है। सामाजिक कार्यकर्ता तरूण पाल ने कहा कि पौधारोपण आंदोलन से जुड़कर, उन्हें भी भी पौधा रोपण करने का अवसर मिला।सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन कन्याल ने कहा कि वह बिगत कई, वर्षो से यह कार्य कर रहे हैं।डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव सुनील साह ने कहा प्रकृति का संरक्षण करना सबसे बड़ी पूजा है। सामाजिक कार्यकर्ता,बीरजंग पाल, ने कहा कि मंदिर परिसर में भी विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया है जिनका संरक्षण भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के पदाधिकारी व बाबा जगत गिरी भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad