आंदोलन 399वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को जारी करने को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 399वे दिन भी जारी रहा । महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में आज आंदोलन के 399वे दिन गुरना देवी मंदिर परिसर स्थित गुरना वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। वहीं पूर्व में लगाए गए पौधों का संरक्षण किया गया ।उन्होंने कहा कि उनका पौधारोपण आंदोलन जारी रहेगा ।कल आंदोलन के 400वेदिन पिथौरागढ़ के साथ अन्य जगह पर भी पौधारोपण किया जाएगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad