विधायक ने ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर के निकट शौचालय बनाने का आश्वासन मंदिर के पुजारी को दिया

नैनीताल l नगर के ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर में 18 जनवरी से तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं l बीती शाम विधायक सरिता आर्या ने भी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की l इस दौरान मंदिर के पुजारी जगदीश भट्ट ने विधायक सरिता आर्या को बताया कि यहां कोई भी शौचालय नहीं होने से भक्तजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है l उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से यहां शौचालय बनाए जाने की मांग कर रहे हैं l विधायक सरिता आर्या ने मंदिर के पुजारी श्री भट्ट से कहा कि वह विधायक निधि से शीघ्र ही शौचालय का निर्माण करवाएंगे l इसके अतिरिक्त मंदिर परिसर मैं जो भी निर्माण कार्य होगा उसके लिए वह धनराशि देंगी l जिसके बाद पुजारी श्री भट्ट ने विधायक का आभार व्यक्त किया l











