अवैध निर्माण पर प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई नगर के अयार पाटा क्षेत्र मैं तीन मंजिला भवन किया ध्वस्त

नैनीताल l झील विकास प्राधिकरण ने बुधवार को नगर के अयार पाटा क्षेत्र में तीन मंजिला भवन ध्वस्त किया l शुरू में प्राधिकरण द्वारा इस भवन को शिव किया गया था l बुधवार की सुबह प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और दर्जनों मजदूरों ने तीन मंजिला भवन को ध्वस्त करना शुरू कर दिया था l प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि अयार पाटा में सैयद सिद्धकी के भवन को टीम द्वारा जुलाई माह में सील किया गया था l उसके बाद भवन स्वामी आयुक्त न्यायालय की कोर्ट में अपील पर गए हुए थे जहां से उनका अपील खारिज हो गई l जिसके बाद अवैध रूप से बन रहे भवन को ध्वस्त रहा है l इस मौके पर प्राधिकरण केजेई उपाध्याय उपाध्याय रघुवीर भारती अंकित अंकित बोरा कर्मचारी इरशाद हुसैन महेश जोशी कुशाल सिंह सहित अन्य प्राधिकरण कर्मचारी मौजूद थे l