मेट्रोपोल क्षेत्र में अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही 10 जेसीबी मशीनों ने एक साथ शुरू किया ध्वस्तीकरण

नैनीताल। मेट्रो शत्रु संपत्ति में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है शनिवार की सुबह से ही जिला प्रशासन नगर पालिका व प्राधिकरण की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर 10 जेसीबी को एक साथ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पर लगाया जिसके बाद नैनीताल में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही अमल मी लाई गई है।
बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा मेट्रोपोल क्षेत्र में निवासरत 134 परिवारों को पूर्व में घर खाली करने के नोटिस दिए गए थे व बीते दिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद सभी लोगों ने स्वयं ही अपने घरों को तोड़ना और खाली करना शुरू कर दिया था। शनिवार की सुबह तक भी सभी लोग अपने घरों को खाली कर रहे थे इस बीच नगरपालिका ने खाली घरों में ताले लगाए वही जिला प्रशासन,प्राधिकरण की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू कर दी गई है 3 बजे तक लगातार जारी रही। अपने घरों को अपनी आंखों के सामने टूटते हुए देख क्षेत्रवासियों की आंखें नम हो गई।
इस बीच मेट्रोपोल में जेसीबी मशीनों द्वारा मकानों के ढांचे व तीन शेड ध्वस्त कर दिए गए हैं। अब जेसीबी मशीनों से पक्के घरों के ग्राउंड फ्लोर को तोड़ने की कार्यवाही चल रही है साथ ही पूरे परिसर को समतल किया जा रहा है।
निस बीच भारी संख्या में पुलिस फोर्स प्रशासनिक अधिकारी नगर पालिका नगर निगम हल्द्वानी प्राधिकरण के मजदूर क्षेत्र में मौजूद रहे अतिक्रमणकारियों द्वारा किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं किया गया जिससे प्रशासन की कार्यवाही शांतिपूर्वक चल रही है












