पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र बिष्ट ने शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को दी जानकारी

नैनीताल l खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से पूर्ति निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा जानकारी दी गई कि विभाग में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना और राज्य खाद्य योजना संचालित है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में दो प्रकार के राशन कार्ड प्रचलन में है एक प्राथमिक परिवार और दूसरा अंत्योदय अन्न योजना इं दोनों योजनाओं में गेहूं 2 रुपया प्रति किलो और चावल 3 रुपया प्रति किलो के अनुसार प्राथमिक परिवार में एक व्यक्ति को 1 किलो 900 ग्राम गेहूं और 3 किलो चावल उस प्रकार कुल 5 किलो राशन उपलब्ध करवाया जाता है। अंत्योदय अन्न योजना में कुल 35 किलो राशन जिसमें 13 किलो 300 ग्राम गेहूं और 21 किलो 700 ग्राम चावल सम्मिलित है जनपद की कुल 664 उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है । राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्ड धारकों को ही माह दिसम्बर तक उनके नियमित कोटे के अतिरिक्त प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का भी प्रदान किया जा रहा है जिसमें उन्हें एक व्यक्ति को कुल 5 किलो राशन निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। राज्य खाद्य योजना में एक राशन कार्ड में 7 किलो 500 ग्राम चावल रुपया 11 प्रति किलो के अनुसार उपलब्ध कराया जाता है । बिष्ट द्वारा शिविर में यह जानकारी भी दी कि उनके द्वारा शिविर में राशन कार्ड आनलाइन, ओथांटिकेशन और वैलीडेशन स्टॉल लगाया गया है जिसमें मौके पर ही कई राशनकार्ड धारकों को लाभान्वित किया गया ।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  समाजशास्त्र विभाग, डी.एस.बी. परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के लिए हर्ष का विषय है कि विभाग की 3 शोध छात्राओं मृणाल शाह, अचला पनेरू और मेघा शर्मा ने UGC-NET परीक्षा उत्तीर्ण की
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad