महर्षि बाल्मीकि जयंती पर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

नैनीताल। महर्षि बाल्मीकि जयंती पर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हरिनगर क्षेत्र स्थित मंदिर में ध्वज पूजन और रंगारंग कार्यक्रमों का धार्मिक अनुष्ठान व कन्या पूजन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसके बाद शोभा यात्रा निकाल भक्तोजनों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। मालूम हो कि शोभायात्रा हरिनगर मंदिर से तल्लीताल बाजार से मॉल रोड होते हुए नगर भ्रमण के बाद मल्लीताल स्थित सदर बाल्मीकि आश्रम में समापन हुआ। जहाँ भगवान बाल्मीकि कि पूजा अर्चना कि गई। शोभायात्रा में महादेव ग्रुप अखाड़ा रामनगर के टीम ने हैरतअंगेज करतब दिखाए व आकर्षक झांकियों के बीच कलाकारों ने सुन्दर प्रस्तुति दी। इसी दौरान कलाकारों नें हनुमान के रूप अभिनय किया। वही शोभायात्रा के दौरान भगवान बाल्मीकि भक्तों द्वारा हनुमान आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। वही नगर में कई स्थानों और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान बाल्मीकि समाज समिति तल्लीताल के अध्यक्ष धीरज कटियार, सचिव संजय सिरोही, उपाध्यक्ष सतीश पवार, उप सचिव मोहित देनीवाल, कोषाध्यक्ष सुनील पवार,बाल्मीकि समाज के सरपंच गिरीश भैय्या,निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, निवर्तमान सभासद गजाला कमाल, मोहन नेगी, भगत रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत,अरविन्द पडियार, आनंद बिष्ट, मोहित साह,भाजपा नेता मोहित आर्य, बीके शर्मा, बहादुर सिंह बिष्ट, उमेश मिश्रा, कुंदन सिंह बिष्ट, त्रिभुवन फरतियाल, सलमान जाफरी, मोहन सिंह नेगी के एल आर्य समेत कमल सिलेलाल, जगदीश भैय्या, राहुल पुजारी,धमेंद्र कुमार, कमल कटियार, दिनेश कटियार, सोनू सहदेव, धर्मेंद्र प्रसाद, कमल सिलेलाल,सुदेश पवार,समेत अन्य लोग रहें। वही जिला प्रशासन सयुंक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, एस डीएम प्रमोद कुमार,सुरक्षा की दृष्टि से तल्लीताल थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा,एसआई सुनील कुमार,एस आई सतीश उपाध्याय, भावना बिष्ट, संदीप नेगी,मोबाइल अमित गहलोत, कांस्टेबल धीरज कुमार, राजकुमार, सुरेश बहादुर थापा, मल्लीताल कोतवाली प्रभारी हरपाल सिंह, एसआई डीएस मेहरा, एसaआई आशा बिष्ट कांस्टेबल शहीद आदि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad