एचपीवी टीकाकरण को लेकर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, सीएमओ ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू एवं लालकुआं का निरीक्षण

नैनीताल, । मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद नैनीताल डॉ. रश्मि पंत द्वारा आज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, धौलाखेड़ा, मोटाहल्दू पहुंचकर प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के शिक्षकों के साथ एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। उन्होंने शिक्षकों को एचपीवी संक्रमण, टीकाकरण के महत्व एवं इससे होने वाले लाभों की जानकारी दी तथा बच्चों एवं अभिभावकों तक सही एवं वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विद्यालय की छात्राओं को भी एचपीवी टीकाकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांतियों पर विश्वास न करते हुए वैज्ञानिक तथ्यों एवं चिकित्सकीय सलाह को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को टीकाकरण के लाभों की जानकारी देते हुए पात्र बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा, “एचपीवी टीकाकरण हमारी बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एचपीवी वैक्सीन को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांतियों या अपुष्ट बातों पर विश्वास करने के बजाय सही एवं वैज्ञानिक जानकारी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। समय पर कराया गया टीकाकरण भविष्य में एचपीवी संक्रमण से होने वाली गंभीर बीमारियों, विशेषकर सर्वाइकल कैंसर, से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारी प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र बालिका तक सही जानकारी पहुंचे और वह टीकाकरण का लाभ लेकर स्वस्थ भविष्य की ओर आगे बढ़े।”

यह भी पढ़ें 👉  को सी०आर०एस०टी० इण्टर कालेज, नैनीताल में हैदराबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो० विपिन श्रीवास्तव द्वारा चार्म एण्ड ब्यूटी इन फिजिक्स एवं मैथ्स विषय पर एक व्याख्यान जगदीश लाल साह सभागार में दिया गया

इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फुटकुआं पहुंचकर अपने अभिभावकों के साथ एचपीवी टीकाकरण कराने आए दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी एवं विजडम स्कूल, हल्द्वानी के बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा अभिभावकों द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य के प्रति दिखाई गई जागरूकता की सराहना की।

इसके उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन की समीक्षा की तथा संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  13वी इण्टर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का संपन्न हुई

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एचपीवी टीकाकरण, गर्भावस्था देखभाल, टीबी मुक्त भारत अभियान, जलजनित रोग, डेंगू, मलेरिया सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित समस्त पोर्टलों पर लाभार्थियों एवं कार्यक्रमों से संबंधित डेटा को समयबद्ध एवं अनिवार्य रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं की प्रगति की वास्तविक स्थिति ऑनलाइन दर्ज रहे और पात्र लाभार्थियों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सफलता केवल सेवाओं के संचालन तक सीमित नहीं है, बल्कि समय पर डेटा अपडेट, नियमित निगरानी और जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभागीय निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad