हिमालय बचाओ अभियान की शपथ दिलाई

नैनीताल। पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का दसवां व इस वर्ष केअंतिम दल के पहुंचने पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा माला पहनाकर स्वागत के साथ यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ते हुए शपथ दिलाई। दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाए गए पौधारोपण अभियान के 770 वे दिन यात्रियों को पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी व होलीडे होम अल्मोड़ा मे पौधारोपण हेतु पौधे दिए गए। दिनेश गुरुरानी द्वारा कैलाश मानसरोवर की यात्रा में पहली बार गए कुमाऊँ मंडल विकास निगम के रसोइयों को भी माला पहनाकर पौधारोपण अभियान से जोड़ा गया। यात्रियों ने दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाई जा रही हिमालय बचाओ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कैलाश यात्रा जाते समय उनके द्वारा दिए गए पौधों को गुंजी व कालापानी में रोपित किया और हिमालय को कूड़ा मुक्त करने के लिए भी सहयोग दिया। यात्रियों ने कहा कि वह यात्रा पूरी करने की उपरांत अपने घर पर भी पौधारोपण करेंगे और अन्य को भी प्रेरित करेंगे ।दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनके द्वारा इस वर्ष कैलाश यात्रा में गए सभी दस दलों के यात्रियों को पौधारोपण अभियान से जोड़ा गया व हिमालय को कूड़ा मुक्त करने हेतु सहयोग लिया गया ।उन्होंने कहा कि यात्रा के सफल संचालन के लिए निगम प्रबंधन के साथ उनके पौधारोपण अभियान को सफल करने के लिए यात्रियों के साथ कैंप गुंजी ,पर्यटक आवास गृह चौकड़ी व होलीडे होम के कर्मचारीयों के साथ यात्री दल के साथ गए गाइड व रसोइयों का भी आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा वर्ष 2013 से वर्तमान तिथि तक लगातार कैलाश मानसरोवर व आदि कैलाश यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ा जाता रहा है। आज के कार्यक्रम में आवास गृह के बलवंत सिंह, बबलू ,ललित, हर सिंह, गजेंद्र धामी, महेश दास, सुंदर गिरी ,ललित कुमार ,चंदन सिंह सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।