जनाधिकार संधर्ष मोर्चा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बरसात के मौसम में ध्वस्तीकरण रोकने की मांग की है

नैनीताल l जनाधिकार संधर्ष मोर्चा द्वारा आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी को एक ज्ञापन मेल के माध्यम से प्रेषित किया गया, जिसमें नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति में वर्षों से रह रहे, गरीब मध्यम परिवारों को मानवीय दृष्टिकोण से देखते हुए बरसात के मौसम में धवस्तीकरण कार्यवाही को रोकने की मांग प्रदेश सरकार से की गई,
जनाधिकार संधर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहाँ, कि उक्त कार्यवाही के चलते सैकड़ों परिवार इस मौसम में घर से बेघरवार हो जायेंगे, इसलिए इस कार्यवाही को मानवीय पहलू को देखते हुए पीड़ित परिवारों को रहात प्रदान की जाये
ज्ञापन प्रेषित करने वाले मुख्य रूप से जनाधिकार संधर्ष मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप कुमार दुम्का, राज्य आंदोलनकारी शाकिर अली, महेश आर्या, गंगा सिंह बिष्ट, उमेश तिवारी, विजय साह आदि शामिल थे












