मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का आगोश, पहाड़ों में खिली चटक धूप

नैनीताल l मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है वही पहाड़ों में इन दिनों चटक धूप खिली हुई है l मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के चलते यातायात भी प्रभावित हो रहा है l ठंड के चलते लोगों ने गर्म कपड़े भी निकाल लिए हैं कई स्थानों पर लोग आग जलाकर ठंड को दूर कर रहे हैं l वही सरोवर नगरी में केवल सुबह व शाम को ठंड पड़ रही है जबकि दिन में चटक धूप निकल रही है l लोग चटक धूप का जमकर आनंद उठा रहे हैं वहीं यहां आए सैलानी भी नैनी झील में नौकायन का आनंद उठा रहे हैं l नगर पालिका द्वारा शाम को नगर के विभिन्न स्थानों में अलाव जलाए जा रहे हैं l मल्लीताल रिक्शा स्टैंड, तल्लीताल गांधी चौक, जीना बाबा चौराहा, रिक्शा स्टैंड तल्लीताल, माल रोड सहित नगर के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं अलाउ सीखने के लिए शाम को पर्यटकों की काफी भीड़ जुट रही है l











