जस्टिस मनोज तिवारी के पिता पूर्व महाधिवक्ता नंदाबल्लभ तिवारी नहीं रहे, हल्द्वानी में होगा अन्तिम संस्कार

नैनीताल: हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी के पिता उच्च न्यायालय के में पूर्व अपर महाधिवक्ता नंदा बल्लभ तिवारी का 87 साल की आयु में एम्स दिल्ली में निधन। उनका अंतिम संस्कार आज तीन बजे हल्द्वानी में होगा। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के कार्यकाल में अपर महाधिवक्ता रहे तिवारी अपने दौर के जानेमाने अधिवक्ता रहे। वह लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन पर अधिवक्ता व न्यायिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, मुख्य स्थाई अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर जोशी, सचिव विकास बहुगुणा, पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह रावत, एमसी पांडे, डीके शर्मा, देवेंद्र सिंह पाटनी सहित अन्य ने गहरा शोक प्रकट किया है।
Advertisement
ADVERTISEMENTS











