डीएसबी परिसर में चुनाव प्रक्रिया शुरू देर शाम निकलेगा परिणाम आखिर कौन बनेगा अध्यक्ष

नैनीताल। डीएसबी परिसर में छात्र संघ चुनाव के लिए सुबह से छात्र-छात्राओं की काफी भीड़ जुटी रही चुनाव के लिए डीएसबी परिसर प्रशासन द्वारा 15 बुथ बनाए गए थे मतदान करने के लिए सभी बूथों में छात्र-छात्राओं की लंबी लंबी लाइन लगी हुई थी अध्यक्ष पद के लिए मोहित पंत, शुभम कुमार तथा शुभम बिष्ट चुनाव मैदान में हैं। जबकि सचिव पद के लिए राहुल नेगी वह प्रिंस गडिया आमने-सामने हैं। तो वही संयुक्त सचिव पद पर देवराज सिंह, गौरव जोशी कुनाल कुमार आर्या है इसके अतिरिक्त छात्रा उपाध्यक्ष छात्र उपाध्यक्ष वह कोषाध्यक्ष पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं आज सुबह परिसर में मतदान करने वाले सभी छात्र छात्राओं के दोनों मुख्य द्वार पर प्राध्यापकों द्वारा परिचय पत्र चेक किए जा रहे थे परिसर में पुलिस भी तैनात की गई थी तल्लीताल के थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर परिसर में डटे रहे परिसर के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों ने जगा झगा पर पोस्टर वह बैनर लगा रखी थे मतदान 10:00 बजे से 2:00 बजे तक होगा तथा 3 बजे से मतगणना तथा देर शाम विजई प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी l चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी प्रोफेसर हरीश बिष्ट समेत अनेक प्राध्यापक जुटे हुए हैं l











