विमर्श संस्था के सहयोग से जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम हुआ

नैनीताल। विमर्श संस्था व सहयोग संस्था लखनऊ की ओर से मंगलवार को मल्लीताल स्थित गोवर्धन हॉल में किशोर किशारियों को जागरूक करने के लिए एक जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें किशोर किशोरियों को कानून व स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां दी गई।
संवाद कार्यक्रम में विमर्श संस्था ने नैनीताल जिले के भीमताल, धारी व बेतालघाट ब्लाक के तीस किशोर-किशोरियों के साथ संवाद कर उन्हें पॉक्सो और हिंसा की जानकारी दी। समन्वयक कंचन भंडारी ने
योजनाओं, नए कानूनों की देते हुए सही उम्र में शादी, शिक्षा, स्वास्थ्य व जेंडर समानता के साथ स्वस्थ्य समाज की परिकल्पना के बारे में बताया।
सहयोग संस्था से आई मनमीत व बाल विकास योजना की विनीता सक्सेना ने भी किशोरी स्वास्थ्य व योजनाओं की जानकारी दी। विर्मश संस्था की अध्यक्ष गायत्री दरमवाल ने बताया की किशोर किशोरियों की क्षमताओं का समुचित उपयोग कर पूरी परिस्थितियों को बदला जा सकता है जिसके लिए उसकी सही उम्र में शादी किशोर किशोरियों का पोषण व स्वास्थ्य, शिक्षा, लिंग आधारित भेदभाव , महावारी कौशल विकास और कार्य करने के साथ बेहतर नागरिक बनने के मौके मिलेंगे। इसी उद्देश्य के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इधर कोतवाल प्रीतम सिंह ने किशोर किशोरियों को साईबर क्राईम व टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान गायत्री दरमवाल, हरीश, भावना, नीलम व ऋषभ आदि मौजूद रहे।











