कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरोवर नगरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

नैनीताल। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मंगलवार को नैनीताल पहुंचे l इस दौरान नैनीताल क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरीके से विफल साबित हुई है राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है l महंगाई अपने चरम पर है वही प्रदेश सरकार शीघ्र बिजली के दामों में भी वृद्धि कर लोगों पर और बोझ डालने जा रही है l उन्होंने कहा कि जोशीमठ मैं भू धसाव हो रहा है जिसके चलते वहां के लोग बेघर हो रहे हैं राज्य सरकार वहां के लोगों का कोई सुध नहीं ले रही है l वहां टनल बनाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है l सरकार द्वारा इस ओर यदि ध्यान दिया गया होता आज जोशीमठ के हालात यह नहीं होते l पेपर लीक मामले में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में विपक्ष हर मोर्चे पर डटा हुआ हैं और हम चाहते हैं जिन नेताओं ने अपने पद का उपयोग करके परिजनों को नौकरी पर लगाया है उनका भी नाम उजागर होना चाहिए। कहा कांग्रेस विपक्ष में है और वह अपनी भूमिका को अच्छी तरह निभा रही है। वही कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा की इस यात्रा के जरिए गिरती अर्थव्यवस्था , बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जनता के बीच जाया जाएगा और वहां के स्थानीय मुद्दों को लेकर चौपाल लगाकर लोगों से चर्चा की जाएगी ताकि लोगों को बीजेपी की असलियत पता चल सके और लोग समझ सके कि बीजेपी ₹300 का राशन देकर उनसे ₹3000 की लूट कर रही है साथ ही इन सभी बातों से जनता को रूबरू करवाना चाहते हैं ताकि बीजेपी अपने नए नारों से जनता को बेवकूफ ना बना सके।
वहीं बलियानाला पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा की स्थानीय जनप्रतिनिधि इस मामले में सक्रिय रहे और वह खुद भी इस मुद्दे को लेकर सीएम धामी से मुलाकात करेंगे, क्योंकि नैनीताल कुमाऊं की पहचान है और इसे संरक्षित करना बेहद जरूरी है।वहीं बीजेपी द्वारा बनाए गए आपदा कानून की भर्त्सना करते हुए उन्होंने श्री माहरा ने कहा कि बीजेपी का आपदा कानून निश्चित ही पहाड़ विरोधी कानून है।वही उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर कहा कि निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका, नगर पंचायत और महानगर पालिका में प्रभारी नियुक्त किए जा रहे हैं और प्रभारी और पर्यवेक्षकों द्वारा जो भी नाम दिए जाएंगे जिनका क्षेत्र में काम अच्छा होगा उन्हीं को निकाय चुनाव में उतारा जाएगा। कहा की उन्हें पूरी उम्मीद है को चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। इससे पूर्व उनके यहां पहुंचने पर कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी निकाय वह पंचायत चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता तैयार रहें उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार सिर्फ लोगों को झूठे आश्वासन दे रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ रही है किसी को भी न्याय नहीं मिल पा रहा है उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड के दोषियों को यह सरकार बचाने में जुटी हुई है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को एक बार फिर मजबूत बनाने में अपना सहयोग दें l इस मौके पर पूर्व विधायक संजीव आर्य कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल पूर्व विधायक रंजीत रावत ब्लाक प्रमुख डॉक्टर हरीश बिष्ट पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू हिमांशु पांडे जेके शर्मा रमेश पांडे बंटू आर्य विमल चौधरी कुंदन बिष्ट सभासद सपना बिष्ट विमल चौधरी मुन्नी तिवारी कैलाश मिश्रा कैलाश अधिकारी धीरज बिष्ट आदि मौजूद थे l











