कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की मुहिम एक पौधा धरती मां के नाम रंग लाने लगी है

नैनीताल l कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की मुहिम एक पौधा धरती मां के नाम रंग लाने लगी है। आज गुरना मंदिर परिसर में पूर्व में उनके माध्यम से लगाए गए पौधे अब बड़े होने लगे हैं ।और कर्मचारियों ने आज पौधों की गुड़ाई खाद और पानी दिया साथ ही उनके नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने मंदिर परिसर में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया। गुरु रानी के द्वारा लंबे समय से गुरना देवी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया जा रहा है ।वह जब भी इस मार्ग से गुजरते हैं तो एक पौधा परिसर में अवश्य लगाते हैं। उनका लक्ष्य गुरना मंदिर परिसर से घाट तक सड़क के किनारे पौधारोपण करना है ।वे वर्ष भर पौधारोपण कार्यक्रम चलाते रहते हैं। उनके द्वारा कैलाश मानसरोवर यात्रियों के माध्यम से काला पानी मंदिर परिसर में भी पौधारोपण किया जाता रहा है। उनके द्वारा बिवाह समारोह में बर बधू के माध्यम से जन्मदिन, सालगिरह, या शुभ पर्वों पर पौधारोपण किया जाता है। विशिष्ट अति विशिष्ट लोगों के माध्यम से भी पौधारोपण कराया जाता है ।उनके कार्यों को देखते हुए विभिन्न माध्यम से उन्हें कई बार सम्मानित किया गया है। वही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जी द्वारा उन्हें हिमालय मित्र व गोलकीपर अवार्ड सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनके द्वारा जहां पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है वहींआने वाले पर्यटकों यात्रियों को भी हिमालय बचाओ अभियान से जोड़कर स्वच्छता कार्यक्रम व हिमालय बचाओ शपथ दिलाकर व शपथ रजिस्टर भरवाकर भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
सरकारी सेवा में रहते हुए भी वह हिमालय बचाओ कार्यक्रम चला कर एक अनूठी मिसाल राज्य में कायम कर रहे हैं। उनके द्वारा राज्य में कर्मचारी आंदोलन में भी पौधारोपण कार्यक्रम को जोड़ा जाता है ।यहां तक कि वह अपनी मांगों को मनवाने के लिए पूरे कुमाऊं व गढ़वाल में पौधारोपण का आंदोलन कई दिनों तक चला चुके हैं। उनके द्वारा अब तक 50000 से ज्यादा पौधों का रोपण विभिन्न क्षेत्रों में किया जा चुका है। वहीं एक लाख से ज्यादा लोगों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाकर और शपथ रजिस्टर भरवाकर जोड़ा जा चुका है। उनके द्वारा यात्रियों के माध्यम से हिमालय क्षेत्र से कई बार कूड़ा लाकर उसका निस्तारण करवाया जा चुका है। उनकी मुहिम से प्रेरित होकर आदि कैलाश यात्री यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर पर भी पौधा लगाते हैं। गुरु रानी ने कहा कि उनका यह कार्यक्रम चलता रहेगा।उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्हें अब लोग एक पौधा धरती मां के नाम से जानने लगे हैं। गुरना देवी मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम में हर सिंह, शेर सिंह, पदम सिंह, वेद प्रकाश, गोपाल विष्ट, विजय बोरा,किशोर ,नरेंद्र थापा, भगवान सिंह, राजेंद्र सिंह ,भूपेंद्र सिंह, दीपक बिष्ट, सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement