पेड़ से लटका मिला युवक का शव


नैनीताल। नगर के ज्योलीकोट चोपड़ा गाँव में जंगल मे पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को फंदे से निकाल कर अपने कब्जे में लिया। ज्योलिकोट चौपड़ा गांव निवासी संजय जीना (26) बीते दिन से घर से लापता था। जिसके बाद मंगलवार को उसका शव चौपड़ा के जंगल मे एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लिया है।
ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक के शव को पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।