सरोवर नगरी हुई राममय, नव साँस्कृतिक सत्संग समिति द्वारा सुन्दर काण्ड आयोजित

नैनीताल l रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश भर में चल रहे आयोजनों के साथ पूरी सरोवर नगरी भी राम मय हो गई। नव साँस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा द्वारा सात नम्बर रामलीला प्रांगण में भव्य भजन एवं सुन्दर काण्ड का आयोजन किया। समिति के संस्कृति प्रेमी अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत एवं संगीत प्रेमी तबला वादक महा सचिव पूरन चंद्र पांडे के नेतृत्व में अलग अलग सुर लय के साथ क्षेत्र के श्रद्धालुओं में सुन्दर काण्ड का सस्वर पाठ किया एवं मातृ शक्ति के नेतृत्व में भजनों की भावमयी प्रस्तुतियां कर प्रभु का स्मरण किया गया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी गई। रामभक्ति आयोजन को सफल बनाने में नव साँस्कृतिक सत्संग समिति के सदस्यों महेश तिवारी, कैलाश जोशी, इंद्र सिंह रावत, ललित पांडे, दिनेश जोशी, भैरव सिंह, कुँवर सिंह रावत, प्रकाश चंदोला, महावीर सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, वीरेंद्र जोशी, पंकज वर्मा, प्रकाश जोशी, उर्बादत्त जोशी, महेश जोशी, कमल बिष्ट, नवीन चंदोला, पंo हिमांशु पांडे आदि सहित युवा सदस्यों में विक्की बड़ोला, गौरव जोशी, निर्मल जोशी, रौनक बोरा, संस्कार पांडे, यथार्थ जोशी, आदि द्वारा योगदान दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement