भीमताल मे आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया

भीमताल l भीमताल मे आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे ब्लाक धारी, ब्लाक रामगढ़, ब्लाक बेतालघाट, ब्लाक ओखलकांडा, ब्लॉक भीमताल की आशाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ डॉ एन0सी0 तिवारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आशा सम्मलेन के तहत राष्ट्रीय कार्यक्रमो मैं शत प्रतिशत प्रतिभाग करना जच्चा बच्चा की जांच, के साथ साथ दूरस्त क्षेत्रो मैं स्वास्थ सेवाओ की जानकारी के साथ सेवा देना ,के आधार पर प्रति वर्ष श्रेष्ठ आशा का चयन किया जाता है और पुरष्कार प्रदान किया जाता है ।
इस वर्ष पहाड़ी क्षेत्र की आशाओ मैं रामगढ़ ब्लाक की आशा श्रीमती हेमा बिष्ट को प्रथम, द्वितीय सरिता बिष्ट ब्लाक धारी तृतीय स्थान पर श्रीमती शांति नेगी भीमताल ब्लाक की रही।
ब्लाक कोर्डिनेटर मैं पदमा दुमका रामगढ़ ब्लाक को श्रेष्ठ कोर्डिनेटर के रूप मे चुना गया।
आशा फेसिलेटर मैं मंजू देवी प्रथम रामगढ़ ब्लाक, द्वितीय हेमा वर्मा धारी ब्लाक, तृतीय मंजू रावत भीमताल ब्लाक रही डॉ एन0सी0 तिवारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आशाओ का दूरस्थ क्षेत्र पर काम करने मैं आने वाली परेशानियों का निराकरण करने का आस्वाशन आशाओ को दिया आशाओ को स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ बताया बिना आशाओ के दूरस्थ क्षेत्र मे स्वास्थ्य का विस्तार कर पाना संभव नही था। कार्यकम का संचालन हरेन्द्र कठायत द्वारा किया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा द्वारा बताया गया जनपद में स्वास्थ्य सूचकांक सुधारने हेतु आशा द्वारा किये गए कार्यों के लिए प्रति वर्ष आशा सम्मेलन आयोजित किये जाते है, जनपद में 1030 आशा व 66 आशा सुगमकर्ता द्वारा सेवाएं दी जा रही हैं। कार्यक्रम मे सरयू नंदन जोशी, दीपक कांडपाल, दीवान बिष्ट,बच्चन कालाकोटी, प्रमोद भट्ट, अजय भट्ट, मनोज बाबू, देवेंद्र बिष्ट, स्मिता पन्त, सतीश, दिनेश रावत उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें 👉  उप जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करते क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad