कोविड को लेकर बी डी पांडे अस्पताल में पूर्वाभ्यास का सफल परीक्षण किया

नैनीताल। जिला प्रशासन के निर्देश पर बीडी पांडे अस्पताल में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के लिए तैयारियों का सफल पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान पीएमएस ने स्टाफ के साथ कोविड गाइडलाइन व अन्य जानकारियां सांझा की।
बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. एलएमएस रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर अस्पताल में कोरोना संक्रमण में बचाव को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व से इसकी तैयारी कर दी गई थी। जिसके बाद मंगलवार की सुबह 10 बजे से पूर्वाभ्यास शुरू कर दिया गया था। बताया कि मॉकड्रिल के दौरान आलसिजन जनरेशन प्लांट, आक्सीजन कंसन्ट्रेटर व अन्य उपकरणों का सफल परीक्षण किया गया। कहा कि लोग कोविड गाइड लाइन का पालन कर कोरोना से बचें साथ ही कोरोना के लक्षण दिखने पर कोविड जांच जरूर कराएं। कहा कि जो लोग किसी कारण बूस्टर डोज नहीं लगा पाए हैं। वह बूस्टर डोज जरूर लगाएं।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भागीरथ जोशी उप जिलाधिकारी राहुल शाह विधायक प्रतिनिधि मनोज जोशी मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट डॉ. वीके पुनेरा, डॉ. अनिरुद्ध गंगोला, डॉ. संजय खर्कवाल, डॉ. एमएस रावत, डॉ. प्रियांशू श्रीवास्तव, मेर्टन शशिकला पांडे, जितेश व आई के जोशी मौजूद थे।











