सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खनस्यु (टाइप-A) में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

खनस्यु, । मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद नैनीताल डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में प्रदेश सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खनस्यु (टाइप-A) में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को उनके निकट विशेषज्ञ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।

शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान श्रीमती विमला देवी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणेश धर्मशत् द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।

शिविर में नेत्र रोग, ईएनटी (नाक, कान एवं गला), हड्डी रोग, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। इसके साथ ही पात्र दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

शिविर का निरीक्षण अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणेश धर्मशत् द्वारा किया गया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए तथा लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, निजी चिकित्सालयों को प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश

शिविर के दौरान कुल 207 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर 105 लोगों की ब्लड प्रेशर जांच, 105 लोगों की ब्लड शुगर जांच, 122 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 11 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, 35 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, 107 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 107 लोगों की एलएफटी (LFT) जांच, 79 लोगों की आरएफटी (RFT) जांच, 80 एक्स-रे किए गए, 4 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए तथा 114 लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई गई। शिविर में आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार भी प्रदान किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि प्रदेश सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान का उद्देश्य विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में दूषित पानी से बीमारी का प्रकोप, 50 से अधिक लोग पीलिया की चपेट में; कई मरीज अस्पतालों में भर्ती मरीजो से मुलाकात करने पहुचे वरिष्ठ नेता हेम आर्य -

शिविर के सफल संचालन में डॉ. कैलाश बृजवाल, डॉ. हिमांशु कांडपाल, डॉ. धीरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. हिमांशु नेगी, डॉ. अवनीश दीवान, डॉ. तृप्ति अग्रवाल, संतोष द्विवेदी (एक्स-रे टेक्नीशियन), चंदन डायग्नोस्टिक हल्द्वानी के लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स भावना जीना, स्टाफ नर्स मोनिका, सीएचओ ममता, एसटीएस मनीष मेहरा, बीपीएम भुवन पपनै, बीसीएम प्रकाश पांडे, आईसीसी मैनेजर दीवान बिष्ट, एएनएम, आशा फैसिलिटेटर एवं आशा कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शिविर की समस्त व्यवस्थाओं का सफल संचालन एवं समन्वय प्रभारी फार्मासिस्ट अधिकारी श्री उमेश चंद्र द्वारा किया गया, जिनके नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad