सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

भीमताल, 10 अगस्त 2026। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद नैनीताल डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में प्रदेश सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। भारी बारिश के बावजूद क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं एवं विभिन्न जांच सुविधाओं का लाभ उठाया।

शिविर का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया एवं विधायक प्रतिनिधि पंकज उप्रेती द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कमल जोशी, पंकज जोशी (व्यापार मंडल अध्यक्ष), राजेश सांगुरी, पारस चंद, कुलदीप बोहरा, युग चंद्र, प्रकाश चंदोला, ममता दुमका, शिप्रा जोशी, पंकज कुमार, जानकी देवी, लीला मेहरा एवं ललिता सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शिविर में ईएनटी, नेत्र रोग, हड्डी रोग एवं मानसिक स्वास्थ्य सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही जनरल ओपीडी, आयुष, टीबी जांच एवं परामर्श, एनसीडी स्क्रीनिंग, प्रयोगशाला जांच, एक्स-रे, ईसीजी, परिवार कल्याण सेवाएं, आयुष्मान भारत योजना, आभा आईडी निर्माण, यूडीआईडी संबंधी सेवाएं एवं स्वास्थ्य परामर्श भी उपलब्ध कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट प्रभावितों को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में निःशुल्क उपचार आयुष्मान कार्ड हो या न हो, मरीजों से नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क; आवश्यकता पर सुशीला तिवारी अस्पताल किया जाएगा रेफर

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विभिन्न काउंटरों पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक लाभार्थी को आवश्यक परामर्श, जांच एवं उपचार की सुविधा व्यवस्थित एवं संवेदनशील तरीके से उपलब्ध कराई जाए।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के रूप में डॉ. दिलीप वार्ष्णेय, ईएनटी सर्जन, डॉ. कैलाश बृजवाल, नेत्र सर्जन, डॉ. हिमांशु कांडपाल, मनोरोग विशेषज्ञ, डॉ. एम.के. त्रिपाठी, हड्डी रोग विशेषज्ञ तथा अजय चौखाल, यूडीआईडी विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि “स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के और करीब पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। आज मौसम प्रतिकूल होने और लगातार बारिश के बावजूद जिस तरह क्षेत्रवासियों ने शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, वह अत्यंत सराहनीय है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करता है। लोगों की यह सहभागिता हमें और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करती है। हमारा प्रयास है कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आवश्यक जांच, विशेषज्ञ परामर्श और उपचार की सुविधाएं लोगों को उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध कराई जाएं।”

यह भी पढ़ें 👉  आशीर्वाद का दीया’ से रोशन हुआ नैनीताल, जनपद में जले 2.51 लाख दीपक, नैनीताल शहर में रोशन किए किए गए 51 हजार आशीर्वाद के दीपक

शिविर के दौरान कुल 215 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर 210 लोगों की ब्लड प्रेशर जांच, 205 लोगों की ब्लड शुगर जांच, 145 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 12 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, 15 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, 85 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 65 लोगों की एलएफटी, 62 लोगों की आरएफटी तथा 110 लोगों के एक्स-रे किए गए। इसके साथ ही 35 लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई गई।

शिविर के सफल आयोजन में स्वास्थिशील गुरानी, सुरेंद्र बिष्ट, दिनेश रावत, जगमोहन रौतेला, किरण कांडपाल, आर.डी. कत्यूर, जिला आईईसी अधिकारी दीवान बिष्ट के साथ-साथ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, आशा कार्यकत्रियों, एएनएम एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad