मंगलवार को मूसलाधार बारिश में उप जिलाधिकारी व तहसीलदार ने बलिया नाला क्षेत्र का निरीक्षण किया

नैनीताल l मंगलवार को तेज बारिश के बीच उप जिलाधिकारी राहुल शाह ने बलिया नाला क्षेत्र के किनारे रह रहे लोगों से कहा कि वह घरों को खाली कर दें लगातार भारी बारिश हो रही है कभी भी बलिया नाला में भारी भूस्खलन हो सकता है उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने जीआईसी व जूनियर स्कूल में रहने की व्यवस्था पहले से कर रखी है लिहाजा आप लोग यहां नहीं रहे और घरों को खाली कर दें l लोगों ने कहा कि बरसात के समय ही जिला प्रशासन को क्षेत्रवासियों से मकान खाली करने को कहता है इस समय यह लोग कहां जाएंगे उन्होंने कहा पिछले काफी लंबे समय से बलिया नाला क्षेत्र में भूस्खलन हो रहा है उन्होंने कहा कि बरसात के समय वह कहां जाएंगे जिला प्रशासन व नगर पालिका द्वारा पूर्व में यहां के लोगों को नोटिस देकर मकान खाली करने को कहा गया है और अभी भी कई लोग जीजीआईसी जीआईसी व जूनियर स्कूल में रह रहे हैं पालिका द्वारा पूर्व में कई बार यहां के लोगों को मकान खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं उप जिलाधिकारी राहुल शाह ने बताया कि 99 परिवार यहां रह रहे थे जिसमें से अधिकांश लोगों ने मकान खाली कर दिए हैं अब 20 परिवार यहां वर्तमान में रह रहे हैं उन्होंने कहा कि सभी लोगों के लिए जिला प्रशासन ने व्यवस्था कर रखी है l उन्होंने कहा कि लगातार बारिश से कभी भी क्षेत्र में भूस्खलन हो सकता है l मंगलवार को भी जिला प्रशासन ने जो लोग बलिया नाला क्षेत्र के किनारे रह रहे हैं उनकी लिस्ट बनाई l इसके अलावा निकटवर्ती आलू खेत में रह रहे परिवारों को भी जिला प्रशासन द्वारा चेताया गया उन्होंने कहा कि कोई भी भूस्खलन वाले क्षेत्र के पास नहीं रहेगा l निरीक्षण में तहसीलदार तथा दलितल थाने के पुलिसकर्मी शामिल थे l












