छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर छात्र नेता भूख हड़ताल पर बैठे

नैनीताल l छात्र संघ चुनाव कराए जाने को लेकर सोमवार को छात्रों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में जमकर हंगामा आटा l छात्रों ने दिन भर प्रशासनिक भवन में हंगामा काटा और शाम को वापस चले गए मंगलवार को 2 छात्र नेता भूख हड़ताल पर बैठ गए उन्होंने कहा जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन चुनाव की तिथि घोषित नहीं करता तब तक उनका अनशन जारी रहेगा l मंगलवार को डीएसबी के छात्र नेता शुभम बिष्ट व काशीपुर राधे हरी महाविद्यालय के गुरकीरत सिंह भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं l उन्होंने कहा कि जब तक उनकी 1 सूत्री मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक वह भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे इस मौके पर दर्जनों छात्र मौजूद थे l सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासनिक भवन में पुलिस बल भी तैनात था l