छात्र नेता हिमांशु मेहरा ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर रावत का स्वागत करने के साथ ही उन्हें डीएसबी परिसर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया

नैनीताल l छात्र नेता हिमांशु मेहरा ने कुमाऊ विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत का स्वागत कर उनसे मुलाकात की l छात्र नेता श्री मेहरा ने कुलपति प्रोफेसर रावत को परिसर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया l जिसमें सबसे पहली समस्या, कुछ समेष्टर की छात्र एवं छात्राओं ने परीक्षा फार्म नही भरा है, उनके लिए पोर्टल दोबारा खोले जाए लॉकडाउन में सभी ऑनलाइन क्लास चलाई गई थी, लेकिन अभी भी कुछ क्लास ऑनलाइन चल रही है। उनको ऑफलाइन कॉलेज में पढ़ाया जाए। प्रीवियस ईयर के पेपरों को लाइब्रेरी में उपलब्ध कराया जाए जिससे विद्यार्थियों को पेपर देने में आसानी हो सके कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए कुछ छात्र-छात्राएं बहुत दूरदराज क्षेत्र से आते हैं।हमेशा पोर्टल का टाइम पीरियड कम समय के लिए होता है इसलिए इसका समय अंतराल हमेशा ज्यादा रखा जाए।कॉलेज में क्लास लगती है उनका टाइम टेबल फिक्स नहीं है जिस कारण से छात्र-छात्राओं को बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है कृपया करके क्लासों का टाइम टेबल 1 दिन पहले नोटिस बोर्ड पर लगा दिया जाए।












