राजकीय पॉलिटेक्निक के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के छात्र छात्राओं ने भ्रमण किया

नैनीताल l राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के छात्र छात्राओं का औद्योगिक भ्रमण ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ साइबर टैक्नोलॉजी (GICT) में हुआ। छात्रों ने भ्रमण में विभिन्न प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी हासिल की एवं साथ ही इंडस्ट्री रेडी प्रोजेक्ट्स कैसे बनाते है इसके बारे में सीखा। GICT की फैकल्टीज ने बच्चों को arduino से डेवलप किए हुए प्रोजेक्ट्स के बारे में बच्चों को बताया साथ ही वर्तमान में चल रहे साइबर वर्ल्ड को कैसे सुरक्षित रखे इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। औद्यौगिक भ्रमण में संस्था से विभागाध्यक्ष नीरज वर्मा, व्याख्याता नवनीत मिश्र, राजेश लोहनी, जानकी बिष्ट एवं गिरधारी सिंह बिष्ट उपस्थित रहे। औद्योगिक भ्रमण में सूचना प्रौद्योगिकी के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों ने प्रतिभाग किया। छात्र छात्राओं में औद्योगिक भ्रमण के लिए बहुत उत्साह दिखा एवं साथ ही भविष्य में नवाचार एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स तकनीकी से रियल वर्ल्ड प्रॉब्लम्स का समाधान निकालने का प्रण लिया।