चार धाम यात्रा के लिए वाहन चालकों का सात दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शुरू

नैनीताल l उत्तराखंड पर्यटन विभाग तथा टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल (THSC )के तत्वाधान में चार धाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन को दृष्टिगत रखते हुए टूर ड्राइवर का 6 दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती पूनम चंद उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् की अपर निदेशक के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नैनीताल के कुमाऊं मंडल विकास निगम के सभागार में किया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सहायक संभागीय परिवहन विभाग से श्री चौधरी तथा जिला पर्यटन कार्यालय नैनीताल से श्री बिष्ट तथा डीएचएसएससी से दिनेश कुमार ढींगरा तथा प्रशिक्षक नीरज वशिष्ठ और उनकी टीम उपस्थित थी। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु सुखातल टैक्सी यूनियन नैनीताल के अध्यक्ष श्री दीपक मटियाली जी एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ लगभग 50 टैक्सी चालक उपस्थित थे।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा उक्त कार्यक्रम की महत्ता टैक्सी चालकों को बताया गया।उक्त कार्यक्रम को पर्यटन की दृष्टिगत अतिमहत्वपूर्ण बताया गया तथा इस संबंध में टैक्सी चालकों को विभिन्न पर्यटन सर्किट की जानकारी ,पर्यावरण संबंधी जानकारी साझा की ।
परिवहन विभाग के द्वारा चालकों को सड़क सुरक्षा तथा यातायात संबंधी जानकारी साझा की गई।