शानदार प्रस्तुती के साथ राबाइ कालेज राजपुर रोड के सात दिवसीय कैंप का समापन

नैनीताल l रविवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज राजपुर रोड की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर देवेन्द्र शाह दुर्घटना नियंत्रण अधिकारी एवम उमेश्वर सिंह रावत उप मुख्य वार्डन उपस्थित थे ।
प्रधानाचार्य द्वारा सफलतापूर्वक सात दिवसीय शिविर संपन्न किए जाने पर स्वयंसेवी छात्राओं तथा प्रभारी शिक्षिका को बधाई दी एवं जेष्ठ नागरिक बनने तथा युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा प्रदान करने में राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्वपूर्ण भूमिका एवं विशेष शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला गया l स्वयंसेवीकाओं द्वारा विभिन्न कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन किया गया जिसका उनके व्यक्तित्व विकास पर विशेष प्रभाव पडता है
कैम्प से सामाजिक संरचना के ताने बाने को समझने में मदद मिलती है साथ ही एक दूसरे के विचारों को समझने तथा व्यक्तित्व को निखारने में सहायता मिलती है
स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा सात दिवस में जो कुछ भी सीखा अपने अनुभव एवं विचारों को साझा किया गया l समापन के अवसर पर कु सुहानी गुसाई ,कु रचना भारती,कु रुबीना द्वारा मनोहर लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया l मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र शाह द्वारा विभिन्न आपदाओं एवं घटनाओं मैं संवेदनशील व्यवहार पर बल दिया गया
उप मुख्य वार्डन श्री उमेश्वर रावत जी द्वाराN.NS.S के कार्यक्रमों में अपने दीर्घकालीन जुड़ाव एवं अनुभवों को साझा किया गया कार्यक्रम में सम्मिलित सभी मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए कैंप में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के आधार पर कुमारी आरती रावत, कुमारी रितु चौहान, कुमारी अंजलि, कुमारी इशिता शैली, कुमारी मनीषा आदि आदि स्वयं सेविकाओं को पुरस्कृत किया गया











