वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी स्वयं मैदान में नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड ON, रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में निर्णय से पहले नैनीताल पुलिस की कड़ी चेकिंग, चप्पे-चप्पे पर सख्त निगरानी, संदिग्धों पर जीरो टॉलरेंस

नैनीताल l रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले से पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस पूर्ण अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टीसी स्वयं फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और सुरक्षा तैयारियों को बारीकी से मॉनिटर कर रहे हैं। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी/ क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, प्रभारी थानाध्यक्ष श्री सुशील जोशी सहित अन्य अधिकारियो ने भी मोर्चा सम्भाला है। उन्होंने आमजन से सर्वोच्च न्यायालय के आगामी फैसले का सम्मान करने की अपील* करते हुए स्पष्ट संदेश दियासरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  विकास कार्यों हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में आवंटित धनराशि को सभी विभाग आगामी फरवरी मांह तक शत प्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करें, भौतिक प्रगति के साथ-साथ वित्तीय प्रगति भी हो इस हेतु अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेते हुए कार्यों को समय पर संपादित करें, जनहित के मामलों को देखते हुए बिना किसी प्रकार की देरी किए अधिकारी स्वयं निर्णय लेते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक समय पर उपलब्ध कराएं, निर्माण कार्य पूर्ण होने पर कार्यस्थल पर संबंधित विभाग कार्य व योजना का नाम कुल लागत संबंधित शिलापट अवश्य लगाएं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल।

🔍कड़ी सुरक्षा व्यवस्था—

●जनपद की सीमाओं पर सघन चेकिंग
●संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती
●संदिग्धों पर विशेष निगरानी
●सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर

नैनीताल पुलिस शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः तत्पर है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व कर्मचारी नेता दिनेश गुरुरानी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने।।। हिमरत्न गौरव सम्मान ।।।से सम्मानित किया
Ad
Advertisement