गुरुवार को नगर पालिका के सभागार में महिलाओं को दी स्वरोजगार और ऋण संबंधी जानकारी

नैनीताल। गुरुवार को नगर पालिका सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक और जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार और ऋण संबंधित जानकारियां साझा की। गुरूवार को राेजगार व वित्तीय जागरूकता को लेकर आयोजित गोष्ठी में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक वित्तीय साक्षरता केंद्र प्रभारी बीडी नैनवाल ने बताया कि वर्तमान में स्वरोजगार के लिए आसान शर्तों में कई ऋण योजनाएं बैंक की ओर से संचालित की जा रही है। समूह के माध्यम से ऋण लेना और आसान हो जाता है। भूमि संस्था अध्यक्ष भावना पांडे ने समूहों और महिलाओं के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से स्वरोजगार के लिए बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाने की अपील की। गोष्ठी में विभिन्न संस्थाओं की 40 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान ईओ पूजा चंद्रा, सुरेश चंद्र नैनवाल, जितेंद्र राणा समेत अनेक लोग मौजूद थे।