सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दुचौड़ में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर के द्वितीय दिवस का सफल आयोजन

हल्द्वानी,। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद नैनीताल डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में प्रदेश सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दुचौड़ में आयोजित मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर के द्वितीय दिवस पर क्षेत्रवासियों को विभिन्न विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

शिविर में जनरल मेडिसिन, बाल रोग, नेत्र रोग, अस्थि रोग, दंत चिकित्सा, आयुष, मानसिक स्वास्थ्य, टीबी जांच एवं परामर्श, एनसीडी स्क्रीनिंग, प्रयोगशाला जांच, एक्स-रे, ईसीजी, परिवार कल्याण सेवा, आयुष्मान भारत योजना, आभा आईडी निर्माण तथा स्वास्थ्य परामर्श सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं, जिनका क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक लाभ उठाया।

शिविर के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर कन्याल ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए लाभार्थियों से संवाद किया तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन और छात्रनेताओं की बैठक, लिंगदोह नियमों के उल्लंघन पर निरस्त होगा नामांकन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, प्रभावी एवं जनकेंद्रित बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत है। मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं, आवश्यक जांच एवं उपचार सुविधाएं आमजन के नजदीक पहुंचाई जा रही हैं, जिससे लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर गंभीर बीमारियों की शीघ्र पहचान, समयबद्ध उपचार तथा स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

शिविर के दौरान कुल 318 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर 67 बच्चों का बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा परीक्षण, 42 मरीजों का अस्थि रोग परामर्श, 54 मरीजों का चर्म रोग उपचार तथा 16 मरीजों का मानसिक रोग विशेषज्ञ द्वारा परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त 294 लोगों की ब्लड प्रेशर जांच, 163 लोगों की ब्लड शुगर जांच, 175 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 24 लोगों की नेत्र जांच, 34 लोगों की दंत जांच, 82 लोगों की खून की जांच तथा 116 लोगों के एक्स-रे किए गए साथ ही आभा आई डी 110, आयुष्मान कार्ड 12 बनाये गये।

यह भी पढ़ें 👉  शेरवुड कॉलेज नैनीताल ने जीती ओवर - आल चैंपियनशिप …………

इस अवसर पर डॉ पार्थ, डॉ शुभम दुमका, डॉ राजदीप बिंद्रा, डॉ प्रभात सिंह डॉ. शालिनी कपूर, डॉ. सी.एस. टोलिया, डॉ. कनिका पंत, हरीश चंद फोलोरिया मदन गोस्वामी, कैलाश चंद्र, कमलेश चंद, मंजू आर्या, श्वेता शर्मा, उषा रेकवाल, अंजली अधिकारी, रेनू, दीपिका आर्या सहित आईईसी अधिकारी दीवान बिष्ट एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिविर के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad