अनुसूचित मोर्चा द्वारा बजट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया

नैनीताल l मंगलवार को नगर के निकटवर्ती पाइन्स आई टीआई में अनुसूचित मोर्चा द्वारा बजट पर चर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया l इस मौके पर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया l कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विधायक श्रीमती सरिता आर्या द्वारा बजट के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। बजट पर चर्चा करने वालों में अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष भुवन आर्या ने भी बजट के बारे में उपस्थित लोगों को बताया l इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक जीवन चंद्र आर्या, के एल आर्य कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रोहित भाटिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशु उपाध्याय, संजय चंदेल, संतोष कुमार, रचित तिवारी, सागर आर्या, वैभव जोशी ,आनंद कुमार, जगदीश बिष्ट, पदम सिंह रावत, स्कूल प्रधानाचार्य बसंत कुमार जोशी अनुदेशक हेम चंद्र, अनिता सिंह, नंदन सिंह रावत, मनोज कुमार, संजय तिवारी, राजेश पांडेय, पंकज जोशी
कार्यालय स्टाफ भोंन राम, महेंद्र सिंह बिष्ट,
अंबेडकर छात्रावास रवि कुमार वर्मा आदि मौजूद थे l संचालन सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत व नीरज जोशी ने किया l











