कृष्णापुर क्षेत्र के लोगों की मुराद पूरी, डेढ़ किमी सड़क के निर्माण कार्य का विधायक सरिता आर्या ने भूमि पूजन किया

नैनीताल। पिछले 20 वर्षों से मोटर मार्ग की मांग कर रहे कृष्णापुर के हजारों से अधिक लोगों की मांग अब पूरी होने जा रही है। वन विभाग द्वारा सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है मंगलवार को विधायक सरिता आर्या ने डेढ़ किलोमीटर सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया।कृष्णापुर के सभासद कैलाश रौतेला ने बताया कि 56 लाख की लागत से किए जा रहे मार्ग के निर्माण कार्य की मांग स्थानीय लोग बीते 20 सालों से भी अधिक समय से कर रहे थे लेकिन अब जल्द ही लोगों की मांग पूरी होने जा रही है। कहा कि हमारी के निर्माण कार्य को लेकर 16 लाख रुपए रुपए स्वीकृत हो चुके हैं। बाकी की बाकी की स्वीकृति जिला योजना की अगली बैठक के बाद हो जाएगी। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि मोटर मार्ग नहीं होने के चलते स्कूली बच्चों सहित स्थानीय लोगों को बाया वीरभट्टी ज्योलिकोट होते हुए 14 किमी का सफर तय करके नैनीताल पहुंचना पड़ता था। जिसमें उनके समय के साथ-साथ पैसों की भी बर्बादी होती थी लेकिन अब जल्द ही मार्ग के निर्माण के बाद लोग आसानी से नैनीताल आ-जा सकते हैं। बता दें कि 2018 में आई आपदा के बाद कृष्णापुर का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट चुका था जिसके बाद 14 किलोमीटर का सफर तय कर लोगों को वीरभट्टी ज्योलीकोट होते हुए नैनीताल पहुंचना पड़ता है।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट,अरविंद पडियार,दीपिका बिनवाल,सभासद मोहन नेगी,दयाकिशन पोखरिया, रोहित भाटिया आशु उपाध्याय चंदन सिंह बिष्ट बहादुर सिंह रौतेला,पान सिंह,केएल आर्य,संतोष कुमार,विमला अधिकारी,रेखा जोशी,कविता गंगोला,कमला देवी,सावित्री,विक्की वर्मा,कैलाश जोशी,किशन बोरा,राजेश,सलमान जाफरी आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय निगरानी जारी, नंदा देवी मेले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad