देर रात्रि तक डीजे पर थिरकते रहे सैलानी

नैनीताल l थर्टी फर्स्ट नगर के विभिन्न होटलों में देर रात्रि तक सैलानी डीजे पर खूब थिरके जैसे ही रात्रि की 12:00 यहां पहुंचे सैलानियों ने माल रोड पर जमकर शोरगुल कर एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दी होटलों में 12 बजते ही आतिशबाजी की गई तथा सैलानियों ने ने एक दूसरे को गले मिलकर नए साल की बधाई दी l माल रोड में थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए लोगों की काफी भीड़ देर रात्रि तक उमड़ी रही l थर्टी फर्स्ट के लिए होटल एसोसिएशन ने नगर के माल रोड में विद्युत माल है लगा रखी थी तथा माल रोड में जगह जगह पर म्यूजिक भी लगा रखा था देर रात्रि तक सैलानी माल रोड में थर्टी फर्स्ट मनाते देखेंगे करीब 1:00 बजे तक माल रोड में भीड़भाड़ रही नगर के होटल मनु महारानी होटल शेरवानी सहित विभिन्न होटलों में थर्टी फर्स्ट के लिए होटल प्रबंधन ने विशेष पैकेज बनाए हुए थे होटलों में थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए खास तौर पर डीजे की व्यवस्था की गई थी l होटलों में थर्टी फर्स्ट के मौके पर सैलानियों के लिए खाने पीने के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी जहां पर शाम 7:00 बजे से पर्यटकों ने मस्ती करनी शुरू की जो रात्रि 12:30 बजे तक चली l इसके अलावा नगर के माल रोड में पर्यटक देर रात्रि तक झूमते नजर आए इस दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी l देर रात्रि तक नगर में वाहन आते रहे इसके अलावा पुलिस ने वाहनों को निकटवर्ती रूसी बाईपास तथा खुरपा ताल में रोककर नगर में नहीं आने दिया पर्यटकों के बहाने से नगर की सभी पार्किंग पूरी तरीके से पैक थी आज भी सैलानियों ने नगर में जमकर मौज मस्ती की आसपास के सभी पर्यटक स्थल सैलानियों से पैक रहे इसके अलावा सैलानियों ने नगर में नौकायन का भी लुत्फ उठाया नगर में आज सुबह से बादल छाए हुए थे नगर की मां नैना देवी मंदिर में नववर्ष पर सैलानियों की काफी भीड़ लगी रही l











