ग्रामीण बैंक की अधिकारियों ने रोजगार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी

नैनीताल l उत्तराखंड में युवाओं को स्वरोजगार से स्वावलंबन की ओर बढ़ने में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा प्रदेश में 286 शाखाओं के माध्यम से जन जन तक बैंकिंग सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में वित्तीय साक्षरता केंद्र प्रभारी बी डी नैनवाल, भूमि संस्था की अध्यक्ष भावना पांडे एवं जिला उद्योग केंद्र के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक वाईसी पांडे ने रोजगार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी शुक्रवार को तहसील कोश्या कुटोली के महिला सभागार में दी गई। कार्यक्रम में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक सुयालबाड़ी के शाखा प्रबंधक एल एम गौड़ सहित विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रधानों सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
बैठक में भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं यथा प्रधामंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं अटल पैंशन योजनाओ की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में सुरेश चंद्र नैनवाल,त्रिभुवन पाठक, कन्नू गोश्वामी, पीताम्बर आर्य, लाभांशु सिंह सहित के ग्रामीण मौजूद रहे।











