रोडवेज कर्मचारियों किया धरना प्रदर्शन-रोडवेज बस अड्डे का स्वामित्व परिवहन निगम को दो, आज तो अभी दो के नारे लगाकर की नारेबाजी

नैनीताल। तल्लीताल बस अड्डे का स्वामित्व परिवहन निगम को दिए जाने के लिए शुक्रवार को रोडवेज के कर्मचारी ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले तल्लीताल गांधी पार्क मै एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से जिला प्रशासन ने बस स्टेशन को कुमाऊनी शैली के रूप में विकसित किए जाने के नाम पर तोड़ा।
और कहा गया कि कुमाऊनी शैली में विकसित किए जाने के बाद बस स्टेशन का स्वामित्व परिवहन निगम को दिया जाएगा। लेकिन सौंदर्यकरण होने के बाद भी बस अड्डे का स्वामित्व परिवहन निगम को नहीं दिया गया।जिससे परिवहन निगम के कर्मचारियों में आक्रोश है।जिसके विरोध में कर्मचारी आंदोलन कर रहे है।
आंदोलन में स्थानीय उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयो , व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनता की ओर से भी समर्थन दिया गया। इस दौरान लीला बोरा, एल डी पालीवाल, आन सिंह जीना, कमल पपने, मुकेश वर्मा, राम प्रीत यदाव , नवनीत कपिल, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, ललित पांडे, जगदीश कांडपाल, श्याम सिंह शाही, शंकर सिंह, जोगिंदर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad