भवानी रोड में रोडवेज की बसों का संचालन अधिक हो, सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन त्रिपाठी ने विधायक को भेजा पत्र
नैनीताल l सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन त्रिपाठी ने विधायक को पत्र भेजकर काय की हल्द्वानी बस स्टैंड से नैनीताल आने वाली अंतिम बस हल्द्वानी से 6 बजे चलती है जो हल्द्वानी या काठगोदाम डिपो की है, उसको भवाली डिपो से संचालित किया जाय, जिससे बस रात्रि 7:30 के लगभग पहुँचने पर भवाली डिपो जाते समय भवाली मार्ग के यात्रियों को लेते हुए जाएगी जिससे भवाली मार्ग के यात्रियों को रात्रि कालीन निश्चित बस सेवा उपलब्ध हो सकेगी। भवाली नैनीताल मोटर मार्ग पर बस की संख्या बढ़ानी चाहिए, जो कि कोरोना काल से कम हो गयी है। सुबह शाम ऑफिस व स्कूल जाने एवं आने वालों के लिए स्कूल व कार्यालय समय के अनुसार बसों की संख्या बढनी चाहिए, जिससे कर्मचारियों और विद्यार्थी समय पर कार्यालय व स्कूल पहुँच सकें। उन्होंने कहा कि भवाली मार्ग पर तल्लीताल और रास्ते में वाहनों का इंतजार करते नागरिक दिखाई देते हैं, आप रास्ते में अक्सर वाहनों की प्रतीक्षा करती परेशान महिलाओं को लिफ्ट देकर अपनी गाड़ी में ले जाती है, आप सह्रदय होने के साथ साथ क्षेत्र की जनप्रतिनिधि भी है मेरे अनुरोधानुरूप भवाली मोटर मार्ग के कैला खान आलूखेत, पाइस, जोखिया, भूमियाधार, सेनेटोरियम व अन्य लगने वाले क्षेत्र एवं भवाली तथा वहाँ से अन्य जगह जाने वाले यात्रियों हेतु बस सेवा दुरूस्त करने का जनपयोगी कार्य करने का कष्ट करें।











