ऋषि बौद्ध उत्सव व वीर शिवाजी जयंती संपन्न वीर शिवाजी हिन्दुत्व के रक्षक बन कर आये -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य महर्षि दयानन्द ने कुरीतियों का निवारण किया- सांसद संजय भाटिया


नैनीताल l आर्य केन्द्रीय सभा करनाल के तत्वावधान में आर्य समाज सेक्टर 6, करनाल में 5 दिवसीय महर्षि दयानन्द बोध उत्सव व वीर शिवाजी जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया I
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि छत्रपति वीर शिवाजी का जीवन सभी के लिए आदर्श है उनका पूरा जीवन हिन्दुत्व की रक्षा में संघर्ष पूर्ण निकला I आज की वर्तमान परिस्तिथियों में उनका महत्व और अधिक बढ़ जाता है I 19 वर्ष की आयु में मुगल साम्राज्य से संघर्ष और कई दुरगौ पर भगवा ध्वज फहराना रोमांचित करने की घटना थी I वीर शिवाजी ने ही छापेमारी युद्ध की शुरुआत की की थी I आज के युवाओं को वीर शिवाजी से प्रेरणा लेकर धर्म की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए I उन्होंने महर्षि दयानन्द जी को भी नमन करते हुए कहा कि सदियों बाद इतिहास में ऐसा ऋषि पैदा होता है I

यह भी पढ़ें 👉  तृतीय भुवन चंद्र साह मेमोरियल इंटर स्कूल टी. टी टूर्नामेंट का शुभारंभ

सांसद संजय भाटिया ने भी महर्षि दयानन्द जी के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया I वैदिक विद्वान आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री (आगरा) ने भी अपने ओजस्वी विचारों से प्रेरणा दी I
कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा सन्यासी स्वामी आदित्य वेश ने की उन्होंने महर्षि दयानन्द की 200 वी जयंती पर रचनात्मक कार्यों को हाथ में लेने का आह्वान किया I गायक बृज लाल कर्मठ के गीतों पर लोग झूम उठे I कार्यक्रम का कुशल संचालन महा मंत्री स्वतंत्र कुकरेजा ने किया व सभा प्रधान आनंद सिंह आर्य ने आभार ब्यक्त किया I

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है

प्रमुख रूप से संजय बाटला, चौधरी लाजपत राय आर्य, शान्ति प्रकाश आर्य, ओम प्रकाश सचदेवा, सूरज गुलाटी, अरुण आर्य, सावित्री कुकरेजा, सूबे सिंह आर्य, रामकुमार आर्य, हरेंद्र चौधरी, अजय आर्य, भोपाल सिंह आर्य
आदि उपस्थित थे I

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad