गैस बुकिंग करने के आसान तरीकों के बारे में किया गया जागरूक सूखाताल में इंडियन ऑयल देहरादून इंडेन मंडल कार्यालय के प्रमुख नीरज कंसल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

नैनीताल। सूखाताल में शुक्रवार को इंडियन ऑयल देहरादून इंडेन मंडल कार्यालय के प्रमुख नीरज कंसल की अध्यक्षता में नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के सभी एलपीजी वितरकों की समीक्षा की गई। इस मौके पर उन्होंने इंडियन ऑयल की ओर से उत्तराखंड में मिलने वाली सेवाओं के बारे में बताया।
मंडल कार्यालय के प्रमुख नीरज कंसल ने आयोजित समीक्षा बैठक में बताया कि इंडियन आयल पूरे देश में ” सुरक्षा से समृद्धि ” कैंपेन चला रहा है, जिसमें इंडियन ऑयल के डिस्ट्रीब्यूटर गांव-गांव में जाकर सुरक्षा क्लिनिक कर रहे हैं और ग्राहकों को एलपीजी सुरक्षा संबंधी पहलू की ओर जागरूक कर रहे हैं। बताया कि इस वर्ष 23 जनवरी से अभी तक 800 से अधिक सुरक्षा क्लिनिक सिर्फ उत्तराखंड में किए जा चुके हैं। बताया कि इस कैंपेन की अवधि को 18 फरवरी से और एक और महीने के लिए बढ़ाई गयी है और सभी डिस्ट्रीब्यूटर को इस अवधि में कम से कम 8 सुरक्षा क्लिनिक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर ग्राहकों की जागरूकता के लिए एक सुरक्षा पुस्तिका का विमोचन किया गया।
मंडल प्रमुख ने बताया कि यह जरूरी है कि हर ग्राहक 5 साल में एक बार अपनी सुरक्षा होस को बदले क्योंकि एक सुरक्षा होस की आयु लगभग 5 वर्ष ही होती है । इस पर आज बृहद सुरक्षा होस रिप्लेसमेंट ड्राइव का शुभारंभ किया गया और डिस्ट्रीब्यूटर को निर्देश दिया कि वो घर-घर जाकर हर ग्राहक जिनकी सुरक्षा होस को 5 साल हो गए है, बदलने के लिए प्रेरित करें।
इसके अलावा शुक्रवार को उत्तराखंड के लिए 100% डिजिटल बुकिंग कैंपेन स्टार्ट की गई। इंडिया ऑयल द्वारा बताया गया कि किसी ग्राहक को सिलेंडर के लिए एलपीजी गाड़ी का इंतजार नहीं करना है। बुकिंग करने पर निर्धारित समय पर एलपीजी सिलेंडर उन तक पहुंच जाएगा।
पहाड़ों में ग्राहक को डिलीवरी करने के लिए जागरूक व ग्राहक अपने रजिस्टर्ड नंबर से मिस्ड कॉल देकर, व्हाट्सएप और आईवीआरएस माध्यम से गैस बुकिंग कैसे कर सकता है, सभी जानकारियां दी गयीं।
इस दौरान अश्वनी कुमार क्षेत्र अधिकारी हल्द्वानी गैस प्रबंधक नैनीताल संजय एलपीजी बिक्री क्षेत्र आदि मौजूद थे l











