नैनीताल। मल्लीताल में तेज गति होने के कारण एक स्कूटी सवार स्कूटी समेत सड़क पर रपट गया। सड़क में गिरने से स्कूटी में बैठी महिला चोटिल हो गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी।
बुधवार को मल्लीताल में कोतवाली के समीप तेज गति में एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर सड़क में रपट गया। गति तेज होने के कारण स्कूटी रपटकर सड़क के किनारे जा गई। इस दौरान स्कूटी सवार व पीछे बैठी महिला चोटिल हो गई। महिला के हाथ व पैर में ज्यादा चोट आई। गनीमत रही कि चलते यातायात के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों स्कूटी सवारों को सड़क से उठाकर अस्पताल भिजवाया। बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के बाद काशीपुर निवासी मीनू को छुट्टी दे दी।