देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा डीडीहाट निवासी योगिता गुरुरानी को आज नियुक्ति पत्र दिया गया।

देहरादून l देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा डीडीहाट निवासी योगिता गुरुरानी को आज नियुक्ति पत्र दिया गया।
योगिता गुरुरानी की प्रथम नियुक्ति कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग रुड़की में डिप्टी जेलर के पद पर हुई है। नियुक्ति को लेकर योगिता गुरु रानी ने अपने माता-पिता ,भाई बहन, अपने दादा-दादी मित्रों शुभचिंतकों व गुरुजनों का आभार प्रकट किया है उनके आशीर्वाद सहयोग व मेहनत से आज उन्हें नियुक्ति मिली है।
योगिता गुरु रानी के दादा तारादत्त गुरुरानी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रहे हैं। पिताजी दिनेश गुरुरानी पर्यावरणविद व कर्मचारी नेता हैं माता निरंजना गुरुरानी शिक्षिका है। उनकी प्रथम नियुक्ति पर क्षेत्र वासियो ने बधाई दी है।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement