इंजीनियर से मारपीट का डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने किया विरोध, कार्रवाई की मांग

नैनीताल l अपर सहायक अभियंता राजीव गौड़ से हुई मारपीट के विरोध में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है।संघ ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संघ प्रांतीय स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होगा l
संघ के जनपद अध्यक्ष/सचिव ने ज्ञापन में बताया कि इंजीनियर राजीव गौड़ निर्माण खंड लोनिवि काशीपुर में तैनात हैं। 6 सितंबर रविवार को वह बाजपुर स्थित कार्यस्थल पर उपजिलाधिकारी के समक्ष निरीक्षण के लिए गए थे। आरोप है कि निरीक्षण के दौरान ही प्रशासनिक अधिकारियों के सामने कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने उनके साथ अभद्रता, मारपीट और जानलेवा हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुआ है। संघ ने कहा कि इस घटना से राजीव गौड़ को शारीरिक और मानसिक क्षति पहुंची है। संघ ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के सदस्यों में रोष है। संघ ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संघ प्रांतीय स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिससे आपदाकाल में कार्य प्रभावित हो सकते हैं। इस दौरान डिप्लोमा इंजीनियर तुला राम टम्टा, गोविंद सिंह जनौटी साक्षी गौतम, विवेक धर्मशक्तू, एस.एस. डंगवाल, डी.सी. चंदोला, वंदना पुरोहित, जी.सी. जोशी, किशोर कुमार, सबिता, तारा रौतेला, कैलाश रौतेला, दिनेश गिरी, गोविंद सिंह, राजेंद्र, रोहित कुमार, आशीष कुर्याल, बबिता आदि मौजूद रहे l










