टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 200 निक्षय पोषण किट वितरित

नैनीताल। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी महोदय श्री ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित किए गए। इस अवसर पर हिमालयन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा टीबी मरीजों के सहयोग एवं पोषण सहायता के लिए 200 निक्षय पोषण किट प्रदान किए गए।

जिलाधिकारी महोदय श्री ललित मोहन रयाल ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों एवं जनसमुदाय की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों को पोषण एवं सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराने से उनके उपचार में सकारात्मक सहयोग मिलता है। उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों से टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
वरिष्ठ जिला क्षय रोग अधिकारी, नैनीताल डॉ. राजेश ढकरियाल ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी की जांच एवं उपचार की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर व्यक्ति को बिना किसी संकोच के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि निक्षय पोषण किट के माध्यम से मरीजों को पोषण संबंधी सहयोग उपलब्ध कराने की पहल टीबी उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल डॉ रश्मि पंत द्वारा हिमालयन चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों का धन्यवाद प्रेषित कर भविष्य में भी सहयोग की अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सोमवार को भी जिले के सभी स्कूल बारिश को देखते हुए बंद रहेंगे

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी जिला कार्यक्रम समन्वयक अजय भट्ट, पारस साह दिनेश रावत, कमलेश बचखेती,भूपेंद्र सिंह तथा हिमालयन चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी अध्यक्ष श्री रमेश बिंजोला, उपाध्यक्ष प्रीतिसागर गर्ग, सचिव मनोज डागा उपसचिव मलय त्रिपाठी एवं अर्पित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत 02 सितंबर को जनपद नैनीताल के कक्षा 01 से 12 तक के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित - जिलाधिकारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad