डीएसबी परिसर की महिला एवं पुरुष क्रॉस कंट्री टीम का चयन

नैनीताल ।कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन 7 सितंबर 2026 को पीएनजी कॉलेज, रामनगर द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता हेतु डीएसबी परिसर की महिला एवं पुरुष क्रॉस कंट्री टीम का चयन किया गया है। प्रतियोगिता में डीएसबी परिसर की महिला एवं पुरुष टीमें भी प्रतिभाग कर रही है। चयनित खिलाड़ियों में महिला वर्ग में बीना बसेरा (बी.ए. पंचम सेमेस्टर), मीनाक्षी फर्त्याल (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर), प्राची (बीपीईएस प्रथम सेमेस्टर), मोनिका (बीपीईएस प्रथम सेमेस्टर), ज्योति (बीपीईएस प्रथम सेमेस्टर), बबीता (बी.एससी. पंचम सेमेस्टर), मनीषा (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर), भूमिका (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर), गरिमा नेगी (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर), पूर्णिमा अधिकारी (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) तथा रेनू बिष्ट (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर) का चयन किया गया है।
पुरुष वर्ग में सूरज (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर), युवराज (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर), अर्जुन (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर), गोकुल (बी.कॉम. तृतीय सेमेस्टर), सूरज बिष्ट (बी.एससी. पंचम सेमेस्टर), कमल अधिकारी (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर), सुमित कुमार (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर), हर्षदेव शाह (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर) तथा कुणाल आर्य (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर) टीम का हिस्सा होंगे।
इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. संजय पंत, प्रोफ़ेसर रजनीश पाण्डेय प्रो. ललित तिवारी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. गगनदीप, डॉ. अशोक कुमार, श्री अपूर्व बिष्ट एवं श्रीमती अनिता रावत सहित अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।












