ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी तेज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

नैनीताल, । ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जनपद नैनीताल द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने ज्योलिकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचाराधीन मरीजों का हाल-चाल जाना तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ज्योलिकोट, वीरभट्टी, सरियाताल एवं छिड़ा क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से वार्तालाप किया और उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य शिविरों, स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच की स्थिति की भी समीक्षा की तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने बीडी पांडे अस्पताल की पीएमएस डॉक्टर द्रौपदी गार्बियल को एक ज्ञापन सौंपा

स्वास्थ्य शिविरों में **छिड़ा में 20 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से 14 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। सरियाताल में 25 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं ज्योलिकोट में 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 6 लोगों को उपचार हेतु भर्ती किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमों द्वारा नियमित निगरानी जारी रखने तथा संदिग्ध मरीजों की तत्काल जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट को 24×7 खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही क्षेत्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 108 एम्बुलेंस की तैनाती कर दी गई है। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है तथा लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं एवं बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति, राज्यपाल ने जारी किया आदेश

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से अपील की कि दस्त, उल्टी, बुखार, कमजोरी अथवा पीलिया जैसे लक्षण दिखाई देने पर स्वयं उपचार न करें और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें।

इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया, जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. मनी भूषण पंत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा, डॉ. मोहन भट्ट, डॉ. पल्लवी, नर्सिंग ऑफिसर पूनम, नम्रता, नंदन कांडपाल, दीवान बिष्ट, प्रियंका धोनी एवं दया चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad