पुलिस क्षेत्राधिकारी ने टैक्सी चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी

नैनीताल। 33वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन शुक्रवार को नैनीताल पुलिस एवं संभागीय परिवहन विभाग हल्द्वानी द्वारा संयुक्त रूप से तल्लीताल चौराहे में सी ओ विभा दीक्षित द्वारा स्थानीय बाइक एवं चौपहिया टैक्सी संचालकों को यातायात नियमों के विषय में जागरूक किया।
इस दौरान उन्होंने बताया की वर्तमान में दो पहिया वाहन का प्रयोग करते समय वाहन चालक एवं पीछे बैठी सवारी को हेलमेट धारण करना अनिवार्य है। इसके साथ ही चौपहिया वाहन चालक एवं उसमें सभी सवार यात्रियों को भी सीट बेल्ट लगाना जरूरी हैं। उन्होने कहा की यातायात नियमों का पालन न किए जाने पर सड़क दुर्घटनाएं होती है जिसका खामियाजा वाहन चालक के साथ ही मार्ग में चलने वाले अन्य यात्रियों को भी भुगतना पड़ता है।
जन-जागरूकता अभियान के दौरान आरटीओ हल्द्वानी द्वारा स्थानीय लोगों एवं टैक्सी संचालकों को साइन बोर्ड के माध्यम से यातायात प्रतीक चिन्हो की बेसिक जानकारी देते हुए बताया कि मार्ग में चलते समय यातायात प्रतीक चिन्हो का बेसिक ज्ञान अवश्य होना चाहिए क्योंकि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं यातायात प्रतीक चिन्हों की जानकारी ना होने एवं यातायात नियमों का पालन न करने के दौरान ही घटित होती हैं।
यातायात जन जागरूकता अभियान के दौरान विभा दीक्षित क्षेत्राधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी, एसओ तल्लीताल रोहतास सिंह सागर सहित टैक्सी संचालक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।