पौधारोपण अभियान के 728 वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल ।पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा तृतीय दल के यात्रियों को कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक दिनेश गुरु रानी द्वारा हिमालय बचाओ अभियान के तहत उच्च हिमालई क्षेत्र में पॉलीथिन, प्लास्टिक, रैपर सहित किसी भी पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली सामग्री का प्रयोग न करने व हिमालय को कूड़ा मुक्त बनाने के तहत हिमालय से पड़े हुए कूड़े को इकट्ठा कर लाकर धारचूला में निस्तारण करने की शपथ दिलाई‌
दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य मे चलाए जा रहे हैं अनूठे पौधारोपण अभियान के 728 वे दिन पौधारोपण अभियान से यात्रियों को जोड़ते हुए उन्हें उच्च हिमालय क्षेत्र गुंजी व काला पानी में पौधारोपण हेतु पौधे दिए गए। यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि वे पौधारोपण भी करेंगे और हिमालय में पड़े हुए कूड़े को इकट्ठा कर उसका निस्तारण भी करेंगे । यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर पर भी पौधारोपण करेंगे। दिनेश गुरु रानी द्वारा पहली बार कुमाऊं मंडल विकास निगम के कुक जो कैलाश यात्रा में जा रहे हैं उन्हें भी पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए कालापानी में पौधा रोपण हेतु पौधे दिए ।इस साल में कुमाऊं मंडल विकास निगम के तीन कुक सुंदर गोस्वामी, प्रहलाद सिंह, गौरव कुमार जा रहे हैं। वहीं यात्रा दल में 48 यात्री शामिल हैं। यात्री दल का स्वागत करने वालों में कोऑर्डिनेटर कुंदन लाल जौहरी,प्रबंधक प्रकाश भैंसोड़ा, वेद प्रकाश, पदम सिंह, नरेंद्र थापा गोपाल,सौरभ, गौरव पांडे सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे,