पौधारोपण अभियान 413वे दिन भी जारी

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरु रानी का पौधा रोपण अभियान 413वे दिन भी जारी रहा। गुरु रानी ने कहा कि अभियान के 413वे दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पैतृक गांव डीडीहाट के हडखोला स्थित भगवान हरिचंद मंदिर परिसर में क्षेत्र प्रमुख डीडीहाट गुड्डू धामी के नेतृत्व मे पौधा रोपण किया गया। पौधा रोपण कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी लक्ष्मण सिंह धामी, नगर पालिका डीडीहाट के अध्यक्ष गिरीश चूफाल, सुनील साह प्रमोद डिगारी जीवन, हरीश जोशी, सुभाष जोशी ,दीवान शाही ,चंचल चौहान, कर्नल भूपेंद्र धामी, जग्गू कन्याल सहित हड़खोला गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाई गई मुहिम का स्वागत किया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad